






बिल्सी। मुजरिया रोड स्थित भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 41वां वार्षिक उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया था। सुबह से ही अभिभावकों, अतिथियों और विद्यार्थियों की भीड़ परिसर में उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद बहजोई के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि राजेश शंकर राजू ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंच पर नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की ।
विधायक हरीश शाक्य ने की विद्यालय की सराहना
कार्यक्रम में पहुंचे बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कॉलेज की प्रगति एवं उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज शिक्षा और संस्कार देने में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। विधायक ने प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणादायक है।
पास आउट छात्र शिवम उपाध्याय को विशेष सम्मान
इस मौके पर विद्यालय के पूर्व छात्र शिवम उपाध्याय को उन्नति के शिखर तक पहुंचने पर मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे प्रतिभावान छात्र ही विद्यालय की पहचान बनते हैं।
बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
विद्यालय के बच्चों ने एक के बाद एक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति, सामाजिक संदेश, शास्त्रीय नृत्य, समूह गीत, नाटक और आधुनिक प्रस्तुतियों ने सभी को खूब प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय में संचालित विभिन्न पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
वार्षिक पत्रिका का हुआ विमोचन
कार्यक्रम में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
प्रधानाचार्य ने व्यक्त किया आभार
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, मीडिया प्रतिनिधियों और स्टाफ सदस्यों का आभार जताया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे कई गणमान्य लोग
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—प्रबंधक सुरेश बाबू वार्ष्णेय,अध्यक्ष अनिल बाबू वार्ष्णेय,उप प्रबंधक डी.के. गुप्ता,
संजीव वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, अवनीश कुमार, जगदीश वार्ष्णेय,
भगवान दास गुप्ता, शशांक, सोहन वार्ष्णेय, रमेश चंद्र वार्ष्णेय,
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह,पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर,पूर्व प्रत्याशी ममता शाक्य,सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक एवं गार्जियन उपस्थित रहे।


























