आरोपी तीन युवक पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी, घायल की हालत खतरे से बाहर

इस्लामनगर। शुक्रवार को कस्बे में एक भयावह घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मोहल्ला तारिक नगर मुस्तफाबाद निवासी महबूब (22 वर्ष) के झुलसने की सूचना डायल 112 पर मिली, मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने तीन युवकों द्वारा उसे खंभे से बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया गया। घटना ने लोगों को दहला दिया, लेकिन पुलिस की जांच में अब नया मोड़ सामने आया है।

CCTV फुटेज में युवक खुद बोतल में पेट्रोल खरीदते दिखा — एसपी देहात

एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि—घटना की सूचना डायल 112 को मिली थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महबूब से पूछताछ की, जिसमें उसने 3 लोगों पर आरोप लगाया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने पेट्रोल पम्प के CCTV खंगाले तो पीड़ित व्यक्ति स्वयं बोतल मे पेट्रोल ख़रीदते दिखाई दे रहा है,, पेट्रोल पम्प कर्मियों ने बताया कि उक्त युवक ने बताया कि उसकी मोटरसाईकिल रास्ते मे बंद हो गई है,, सीसीटीवी मे पेट्रोल खरीदने के कुछ समय बाद की ही घटना घटी है जिसको पुलिस प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानकर चल रही है।वहीं पुलिस ने घटना के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने पेट्रोल पम्प से सीसीटीवी से वीडियो फुटेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार “युवक मानसिक रूप से भी परेशान है जिसके उपचार चलने की जानकरी मिली है,घटना कई कोणों से संदिग्ध” दिखाई प्रतीत हो रही है,, पुलिस का कहना है—परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

महबूब की हालत अब खतरे से बाहर

112 की मदद से पुलिस ने महबूब को सीएचसी रुदायन भेजा, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार –युवक की हालत अब खतरे से बाहर है।

इस्लामनगर पुलिस का आधिकारिक बयान

  • घटना में नामजद 3 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।CCTV में युवक द्वारा स्वयं पेट्रोल खरीदने की पुष्टि हुई है।मामले की गंभीरता से जांच जारी है।पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल बेचना नियम विरुद्ध है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

इस गंभीर और उलझे हुए मामले ने पूरे कस्बे में कई सवाल खड़े कर दिए है। क्या युवक पर वाकई हमला हुआ?क्या यह आत्मदाह का प्रयास था?
या सच दोनों के बीच कहीं छिपा है? अब पुलिस की जांच ही सच सामने लाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here