अलापुर (बदायूं)। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उर्फ़ दीपू भैया के निजी सचिव शरीफ अंसारी की अचानक मौत की खबर सामने आई। घटना ने पूरे इलाके को शोक और गहरी चिंता में डाल दिया है।

टहलने निकले थे, पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सूत्रों के अनुसार, अलापुर निवासी 45 वर्षीय शरीफ अंसारी रोज़ की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शरीफ अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली रेफ़र कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार ने उठाया हत्या का शक-बोले यह दुर्घटना नहीं, सोची-समझी साजिश

शरीफ अंसारी के परिजन इस घटना को साधारण सड़क दुर्घटना मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि—“यह महज हादसा नहीं, बल्कि एक योजनाबद्ध हत्या है। शरीफ को नुकसान पहुंचाने की साजिश कई दिनों से रची जा रही थी।”परिवार ने प्रशासन से मामले की गहन जांच, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

क्षेत्र में शोक की लहर, समर्थकों में आक्रोश

शरीफ अंसारी के निधन से आलापुर क्षेत्र में मातम का माहौल है। पूर्व विधायक के समर्थक और स्थानीय लोग सदमे में हैं। हर कोई यह सवाल पूछ रहा है कि-क्या यह दुर्घटना थी या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?प्रशासन भी मामले को गंभीरता से देख रहा है।

नमाज़े जनाज़ा आज मगरिब के बाद

जानकारी के अनुसार, नमाज़-ए-जनाज़ा मगरिब की नमाज़ के बाद अदा की जाएगी। दफ़न उनके पैतृक कब्रिस्तान में किया जाएगा। क्षेत्र के हजारों लोग जनाज़े में शामिल होने की संभावना हैं।वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अब लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here