बिल्सी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक बड़ी पहल करते हुए 7 नवंबर व 8 नवंबर 2025 को बिल्सी उपखंड कार्यालय पर मेगा विद्युत समाधान कैंप आयोजित करने की घोषणा की है। दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी जयप्रकाश द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कैंप में निम्न प्रमुख समस्याओं का समाधान कराया जाएगा—
विद्युत बिल शुद्धिकरण एवं बिल सुधार
खराब मीटर से जुड़ी शिकायतें
नए बिजली कनेक्शन से संबंधित समस्याएं
अन्य सभी विद्युत-संबंधी शिकायतें
अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की अधिकतम सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर दी है, जिससे सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने जनहित में सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप का लाभ उठाएं, और अपनी बिजली संबंधी समस्याएं मौके पर ही हल कराएं।


























