बिल्सी। नगर के बाईपास रोड स्थित शेखपुर चौराहे पर स्थित ऑटो स्पेयर पार्ट्स संचालक गोपाल वार्ष्णेय ‘गोपू’ द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गोपू द्वारा यह दूसरी बार भंडारा आयोजित किया गया है।
भंडारे का प्रसाद चखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे पीपल बाबा का अन्नकूट और पूरी के भोग से की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा।
भंडारे मे स्थानीय लोगों के अलावा गोपाल वार्ष्णेय एवं उनके परिजन एवं मित्रगण एवं नगर के गणमान्य नागरिकों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


























