होम राज्य उत्तर प्रदेश इस्लामनगर: K. M . इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश शरण गुप्ता...

इस्लामनगर: K. M . इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश शरण गुप्ता का आज 95 बर्ष की उम्र मे हुआ निधन, इस्लामनगर में शोक की लहर,इस्लामनगर ने खोया अपनी शिक्षा का दीपक

इस्लामनगर। कस्बे के प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. स्वतंत्र मोहन गुप्ता के पिता तथा के.एम. इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगदीश शरण गुप्ता का आज देर शाम लंबी बीमारी के पश्चात निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन करने पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

95 वर्षीय स्वर्गीय गुप्ता शिक्षा जगत के ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा इस्लामनगर के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में समर्पित किया। वे साल 1957 से सेवारत रहे और 1990 में के.एम. इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

श्री गुप्ता न केवल एक कुशल शिक्षक और प्रशासक थे बल्कि सामाजिक सेवा में भी अग्रणी रहे। वे लंबे समय तक वार्ष्णेय वैलफेयर सोसाइटी इस्लामनगर के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे और समाज में एकता, शिक्षा और संस्कारों के प्रसार के लिए निरंतर कार्य करते रहे।

करीब एक दशक पूर्व उन्हें पैरालिसिस अटैक आया था, जिसके बाद से वे अस्वस्थ चल रहे थे। छह माह पूर्व ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था।

उनकी अंतिम यात्रा कल 29 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे उनके आवास से प्रारंभ होकर शमशान भूमि, इस्लामनगर तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्वर्गीय गुप्ता के निधन पर स्थानीय शिक्षकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस्लामनगर के शैक्षणिक विकास में जो भूमिका निभाई, वह सदैव स्मरणीय रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here