बिल्सी। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 18 अक्टूबर को “दीया, कैंडल और पूजा की थाली सजाओ” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण दीपों की रौशनी, रंग-बिरंगी सजावट और विद्यार्थियों की रचनात्मक कलाकृतियों से जगमगा उठा।

कार्यक्रम में पी.जी. से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक, सभी ने मिट्टी के दीयों, कैंडल और पूजा की थालियों को रंग, मोती, ग्लिटर, स्टोन, शीशे और रिबन से सजाकर अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल और कला शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों से विजेता रहे —
पी.जी. से कृतिका माहेश्वरी, एन.सी. से अन्वी सक्सेना, के.जी. से मिरहा हुसैन, कक्षा 1 से कार्तिक, कक्षा 2 से माज हुसैन, कक्षा 3 से सार्थक माहेश्वरी, कक्षा 4 से इंदु, कक्षा 5 से अक्षित, कक्षा 6 से राधिका पाठक, कक्षा 7 से आरुषी चौहान, कक्षा 8 से दीपा पाठक, और कक्षा 9 से उर्वशी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि—“हमारी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े त्योहारों को जीवित रखना आज के समय की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना बढ़ाते हैं।”

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने दीपावली के आध्यात्मिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा—“यह पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि सद्भाव, सहयोग और सृजनशीलता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों में कला और टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं।”

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी समेत समस्त शिक्षक-स्टाफ उपस्थित रहा।पूरा विद्यालय दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कानों से सुसज्जित नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here