

बिल्सी। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के अवसर पर नगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज बिल्सी में शनिवार, 18 अक्टूबर को “दीपक सजाओ” और “रंगोली प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी रंगोलियों और विद्यार्थियों की रचनात्मकता से जगमगा उठा।
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कायनात और अलसीफा, द्वितीय स्थान जोया और इस्फ़ा, तथा तृतीय स्थान सुरभि, अलीना, निशवा और शिफा ने प्राप्त किया।
दीपक सजाओ प्रतियोगिता में भी बच्चों ने मिट्टी के दीयों को रंग, मोती, स्टोन और ग्लिटर से सजाकर अपनी सृजनशीलता का परिचय दिया। इसमें प्रथम स्थान इस्फ़ा, द्वितीय स्थान महेरा, और तृतीय स्थान आलिशना ने हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अंबुज वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा—“पटाखे चलाते समय बिशेष सावधानी बरतें एबं उचित दूरी बनाकर रहना चाहिए तथा चाइनीज पटाखों से परहेज कर स्वदेशी को अपनाना चाहिए,
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय समिति की ओर से सभी शिक्षकों और स्टाफ को दीपावली पर्व की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय कमेटी अध्यक्ष जनाब नसीम राईन, अरुण कुमार आनंद, कैलाश चंद्र सक्सेना, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मुनेंद्र माथुर, हरि सिंह, मोहित यादव, सोनू शर्मा, खुशबू खान, असफिया खान, मेहविश खान, मारिया राईन, शिवांगी सागर, गायत्री, राधा भारती सहित समस्त शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहे।


























