सोने चांदी की क़ीमतों से सर्राफा बाजार मे हो सकता है सन्नाटा

बिल्सी में धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। शनिवार 18 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। कस्बे का मुख्य बाजार पूरी तरह सज चुका है — दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरों, खिलौनों, पूरूआ और दीयों की चमक देखते ही बन रही है।

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के चलते हालांकि सर्राफा बाजार में इस बार कुछ सन्नाटा देखने को मिल रहा है। वहीं बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई रेंज के स्टील, कांसे और तांबे के बर्तन सजाए गए हैं।

मिठाई बाजारों में भी तैयारियों का दौर जोरों पर है। हलवाइयों ने नए-नए तरीके की सुंदर मिठाईयां बाजार में उतारी हैं, परंतु खाद्य विभाग की टीम की संभावित जांच की खबरों के चलते हलवाइयों और किराना व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई दुकानदारों ने दोपहर बाद एहतियातन दुकानें बंद कर लीं।

कुल मिलाकर दीपोत्सव की शुरुआत से पहले बिल्सी का बाजार उत्साह और सतर्कता, दोनों के रंगों से सराबोर दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here