बिल्सी। सिरसौल रोड स्थित बाबा राम प्रकाश वार्ष्णेय नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं के बीच दिया एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और विशिष्ट अतिथि रूपा माहेश्वरी ने किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों, मोतियों और लेस का उपयोग कर आकर्षक रंगोलियां और दीये सजाए। रंगोली प्रतियोगिता में कामिनी शाक्य प्रथम रहीं, जबकि दिया मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका शाक्य ने बाजी मारी।
डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि “सभ्यता एवं संस्कृति को जीवंत रखने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” इस अवसर पर प्राचार्य देवेश कुमार यादव, नोडल अधिकारी अमन गुप्ता समेत समस्त कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here