बिल्सी। बिजनौर–बदायूं हाइवे पर रविवार रात 9 बजे एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब एक युवक ने सड़क पार करती मासूम बच्ची को बचाने के लिए अपनी स्कूटी मोड़ी, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी कॉलोनी निवासी पत्रकार अमन गुप्ता पुत्र उदयप्रकाश गुप्ता सोमवार की रात अपनी स्कूटी से विधायक आशुतोष मौर्य के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंचे, तभी लगभग पांच साल की बच्ची अचानक सड़क पार करने के लिए दौड़ पड़ी। बच्ची को बचाने के प्रयास में अमन की स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद राहगीरों ने बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचाया।


























