नई दिल्ली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। घटना कोर्ट नंबर 1 में सुबह लगभग 11:35 बजे हुई, जब मामले सूचीबद्ध किए जा रहे थे। आरोपी वकील को सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर ही बाहर निकाल लिया।

वकील ने जूता फेंकने का प्रयास करते हुए “सनातन का अपमान नहीं सहेगा” नारा भी लगाया। कुछ गवाहों ने बताया कि उसने जूता उतार कर फेंकने का प्रयास किया, जबकि अन्य का कहना है कि उसने कागज़ का एक रोल उछाला।

हालाँकि, इस घटना क़े बाद भी मुख्य न्यायाधीश गवई शांत रहे। उन्होंने कोर्ट में उपस्थित वकीलों को कहा,“इन सब बातों से विचलित मत होइए। हम विचलित नहीं हैं। ये चीजें मुझ पर असर नहीं डालती।”

दिल्ली पुलिस और सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा इकाई ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी वकील की पहचान राकेश किशोर के रूप में हुई है और उन्हें कोर्ट परिसर से हिरासत में ले जाया गया।नई दिल्ली जिला के DCP और सुप्रीम कोर्ट के DCP भी घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गए.

माना जा रहा है कि यह हिंसा CJI द्वारा खजुराहो मंदिर में भगवान विष्णु की मूरत पुनर्स्थापना से जुड़े एक मामले पर 16 सितंबर को दिए गए उन टिप्पणियों को माना जा रहा है, जब सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की सात फुट ऊंची मूर्ति को दोबारा स्थापित करने की याचिका को खारिज कर दिया था. उस वक्त अदालत ने इसे ‘पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन’ करार दिया था.जब एक याचिका में उस विवाद पर सुनवाई हुई थी, तो उन्होंने कहा था—“अगर आप कहते हैं कि आप भगवान विष्णु के भक्त हैं, तो जाओ पूजा करो।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अदालत द्वारा विस्तृत कार्रवाई की तैयारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here