होम राज्य उत्तर प्रदेश बकायादारों पर बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 29 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे,...

बकायादारों पर बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 29 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, ₹2 लाख 90 हजार की वसूली

बिल्सी। अधिशासी अभियंता द्वितीय की मौजूदगी में गुरुवार को नगर में विद्युत बकायादारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर के मोहल्ला नंबर 4, 5 और 6 में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए 29 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। साथ ही मौके पर ही ₹ 2 लाख 90, हजार रुपये की बकाया वसूली भी की गई।

इस अभियान में XEN नागेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी जयप्रकाश, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, टीजी-2 सूरज पटेल, मुनीष कुमार, सत्यपाल सिंह, लाइनमैन मंगली राम, पप्पू, ऋतिक दुबे सहित अन्य विद्युत स्टाफ मौजूद रहे।

एसडीओ ने बताया कि विद्युत बकायेदारों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान के चलते पूरे कस्बे में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here