19 सितंबर तक बहेगी आस्था की गंगा, भक्तिभाव में डूबेगा नगर













बिल्सी। सिद्धपीठ बालाजी धाम के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा प्रारंभ से पूर्व बालाजी धाम में आचार्यों द्वारा विधि विधान से श्रीजी एवं पोथी पूजन के साथ विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
आज के पूजन का सौभाग्य महाराज जी के बड़े पुत्र संजीव शर्मा सपत्नी रीनू शर्मा तथा दामाद राजीव शर्मा सपत्नी रेखा शर्मा ने प्राप्त किया। पूजन उपरांत, धाम से पवित्र पोथी को बैंड-बाजों की मंगल ध्वनि और भजन-कीर्तन के साथ नगर भ्रमण करती हुई कथा स्थल पहुंची।
भव्य कलश यात्रा ने बांधा समा
दोपहर 1 बजे बालाजी धाम से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में सबसे आगे महाराज जी स्वयं पोथी लेकर 108 पीत वस्त्रधारी महिलाओं के साथ, सिर पर सुशोभित कलश लिए हुए अग्रसर रहे। पोथी को क्रमशः संजीव शर्मा और राजीव शर्मा ने अपने कंधों पर धारण कर कथा स्थल तक पहुंचाया। कलश यात्रा अटल चौक, मुख्य बाजार एवं बालाजी तिराहे से होते हुए दोपहर 3 बजे ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल के कथा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई।
शहनाई और भजनों ने किया मंत्रमुग्ध
कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा राया मथुरा से पधारे खुदा बक्श सत्तार भाई की शहनाई रही जिनके भक्ति भाव से ओतप्रोत मधुर भजनों की धुनों ने पूरे नगर को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारी एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
भक्तिभाव से सराबोर हुआ नगर
इस मौके पर बालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा अग्रसर रहे। यात्रा में डॉ. राजा बाबू वार्ष्णेय, विशाल भारत ख़ासट, राजीव शर्मा, संजीव शर्मा, प्रधानाचार्य रविचंद्र वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, सुधीर महेश्वरी, रंजन महेश्वरी, दीपक बाबा, चारु सोमानी, सौरभ सोमानी, राजेश माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय, स्वतंत्र राठी, पुशकीन माहेश्वरी, निशांत, डिम्पल सोमानी सहित बालाजी धाम सेवा समिति के सभी सदस्य एवं भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण, महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।














