बदायूं। भाजपा ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए वरिष्ठ नेता शारदेन्दु पाठक को बदायूं का चुनाव संयोजक नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से यह घोषणा होते ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

घोषणा के बाद से ही पाठक के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ता, शिक्षक और समाजसेवी लगातार पहुँचकर उनका स्वागत कर रहे हैं और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर वर्ग के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता मिलेगी।

शारदेन्दु पाठक लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और शिक्षकों से जुड़ाव के कारण संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि पाठक के संयोजक बनने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं शिक्षकों का भी कहना है कि उनके नेतृत्व से चुनाव में बेहतर तालमेल बनेगा और भाजपा का आधार और मजबूत होगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पाठक को फूल-मालाओं से लादकर और बुके देकर स्वागत किया। घर में दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here