होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी संसद का गठन, अभय हेड बॉय और...

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी संसद का गठन, अभय हेड बॉय और वंशिका बनीं हेड गर्ल,

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, दीपान्शु गुप्ता, एच.ओ.डी. रितु गुप्ता व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

विद्यार्थी संसद में अभय दीक्षित को हेड बॉय और वंशिका माहेश्वरी को हेड गर्ल चुना गया। वहीं विभू माहेश्वरी वाइस हेड बॉय और अंशिका माहेश्वरी वाइस हेड गर्ल बनीं। अनुशासन इंचार्ज सहित हाउस इंचार्ज और वाइस हाउस इंचार्ज भी घोषित किए गए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज पहनाकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र संसद से बच्चों में नेतृत्व, टीमवर्क और अनुशासन की भावना विकसित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here