बिल्सी। नगर में रविवार को जैन समाज के भगवान चंद्र प्रभु महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अपराह्न 2 बजे मोहल्ला नंबर दो स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा अटल चौक, मुख्य बाजार, बालाजी तिराहा, मोहल्ला साहिबगंज व थाना मोड़ होते हुए देर शाम ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाई स्कूल परिसर में संपन्न हुई।

शोभायात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें भगवान की बोली आशीष जैन, सारथी की बोली अनिल कुमार जैन और कुबेर की बोली टीटू जैन ने लगाई।

यात्रा में जैन समाज के अजीत जैन, अतुल जैन, शरद चंद्र जैन, नीरज जैन, प्रशांत जैन, प्रमोद जैन, सुरेंद्र जैन, स्वीटी जैन, आरती जैन, मोना जैन, पूजा जैन, दिव्या व प्रीति सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।

उधर, बालाजी सेवा समिति के साथ समाजसेवी अवधेश माहेश्वरी लड्ढा ने अपने प्रतिष्ठान जेपी ज्वेलर्स पर शोभायात्रा में आए जैन बंधुओं को जलपान कराया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here