होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी की बेटी ने रचा इतिहास, NEET-PG में मिली सफलता,गंगा नर्सिंग होम...

बिल्सी की बेटी ने रचा इतिहास, NEET-PG में मिली सफलता,गंगा नर्सिंग होम परिवार की उपलब्धि, प्रांजलि बनेंगी गायनकोलॉजिस्ट, नगर मे ख़ुशी की लहर,

बिल्सी।मोहल्ला नंबर 8 निवासी गंगा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. प्रवीण शर्मा एवं डॉ. जय श्री शर्मा की पुत्री डॉ. प्रांजलि शर्मा ने NEET-PG 2025 परीक्षा में 4808वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

डॉ. प्रांजलि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह गायनकोलॉजी व प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं देना चाहती हैं।

परिवार भी चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पहचान रखता है। उनके बड़े भाई डॉ. प्रणय शर्मा राम मनोहर लोहिया संस्थान, दिल्ली से MCH कर रहे हैं, जबकि छोटे भाई प्रेरित शर्मा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here