बिल्सी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणधीन गौरव उपाध्याय ने सोमवार को कोतवाली बिल्सी का स्वतंत्र रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

गौरव उपाध्याय पीपीएस बैच 2023 के अधिकारी हैं। हाल ही में मुरादाबाद पुलिस अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में उन्हें “सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट” का सम्मान मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here