










बदायूं। शहर के प्रतिष्ठित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप का चौथा दिन भी उमंग, उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने दिनभर की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
दिन की शुरुआत जोश से भरे एरोबिक्स सत्र से हुई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यह सत्र न केवल फिटनेस को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि बच्चों के भीतर नई ऊर्जा का संचार भी किया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने क्रिकेट, हैंडबॉल और विशेष रूप से घुड़सवारी जैसी गतिविधियों में भाग लिया। घुड़सवारी ने बच्चों के संतुलन, आत्मविश्वास और संयम को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डांस वर्कशॉप में बच्चों ने विभिन्न नृत्य शैलियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और तालमेल का परिचय दिया, जबकि ‘कुकिंग विदाउट फायर’ गतिविधि में छात्रों ने स्वाद और सजावट के साथ कई स्वादिष्ट व आकर्षक व्यंजन तैयार किए।
कंप्यूटर क्लासेस, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी तकनीकी एवं रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों ने डिज़ाइन और रंगों की कल्पनाओं को काग़ज़ पर उकेरा। इन गतिविधियों ने बच्चों में सृजनात्मक सोच, टीमवर्क और आत्म-अभिव्यक्ति को मजबूती प्रदान की।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों की भागीदारी, अनुशासन और प्रस्तुति कौशल की भूरि-भूरि सराहना की गई। समर कैंप बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन, बल्कि व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच बनता जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के
संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी,
निदेशिका श्रीमती छवी शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी,तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी की प्रेरणादायक उपस्थिति ने पूरा वातावरण प्रेरणा और मार्गदर्शन से ओतप्रोत कर दिया।
विद्यालय द्वारा बताया गया कि समर कैंप की आगामी गतिविधियाँ और भी रोचक होने वाली हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास को और अधिक दिशा देंगी।


























