होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश शर्मा की माता श्रीमती कमलेश...

बिल्सी: ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश शर्मा की माता श्रीमती कमलेश शर्मा का निधन, नगर में शोक की लहरकछला गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला संख्या दो, वार्ड 20 निवासी एवं प्रसिद्ध गल्ला व्यापारी रजनीश शर्मा और शुभम शर्मा की माँ श्रीमती कमलेश शर्मा, पत्नी स्वर्गीय राजाराम शर्मा का आज दोपहर लगभग 12 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है, वहीं नगरवासियों में भी गहरा दुख व्याप्त है।

शोक समाचार फैलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी।

श्रीमती कमलेश शर्मा का अंतिम संस्कार मोक्षदायिनी भगीरथी कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।

इस दुखद अवसर पर नगरवासियों दिनेश चंद्र असावा, जयप्रकाश लड्डा (दिधौनी वाले), सुभाष चंद्र बाहेती, सुधीर सोमानी, दीपक माहेश्वरी (बाबा), चेतन तोषनीवाल, सुधीर माहेश्वरी, अमित वाष्र्णेय (खितौरा वाले), निशांत माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी (LIC), बबलू माहेश्वरी, विवेक शंखधार, सूर्य प्रकाश देवल, सुरेश चंद्र वाष्र्णेय, तुषार माहेश्वरी, धमेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र माहेश्वरी (नेता जी), विनीत असावा, सोनू माहेश्वरी, सौरभ वाष्र्णेय, राजन शर्मा, मोहित माहेश्वरी, चन्दसेन माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी (नेताजी), विपिन माहेश्वरी, उमेश तोषनीवाल, गोपाल चांडक, निशिकांत माहेश्वरी, मुकेश राठी, अरविंद माहेश्वरी, हर्षित राठी, सभासद राहुल माहेश्वरी, अतुल वाष्र्णेय, मोनू सोमानी, अनुराग माहेश्वरी, अनुपम माहेश्वरी, सचिन असावा, यतींद्र माहेश्वरी (मोनू), मुकेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रफुल्ल मालपानी, नीरज तोषनीवाल आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here