होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का...

बिल्सी में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बिल्सी: होली के अवसर पर बाबा इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों ने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया

आचार्य संजीव रूप ने दिया पर्यावरण हितैषी होली का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप ने विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, राजकुमार गुप्ता और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी को पटका पहनाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अध्यापक और अध्यापिकाओं को विशेष स्व-निर्मित सामग्री प्रदान की, जिसे जलाने से पर्यावरण शुद्ध बना रहेगा और रोगों से बचाव होगा।

आचार्य संजीव रूप ने कहा कि होली का त्योहार समाज में एक विशेष स्थान रखता है, इसलिए इसे मनाते समय पर्यावरण का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि लकड़ी के बजाय गोबर से बने उपलों का प्रयोग करें, जिससे प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

विद्यालय प्रशासन ने किया आभार व्यक्त

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने आचार्य संजीव रूप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों से वे पर्यावरण हितैषी सामग्री वितरित कर रहे हैं, जो होली को स्वच्छ और हरित बनाने में मदद करती है

शिक्षकों ने लिया संकल्प

विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया कि होली पर ऐसे किसी भी कार्य से बचेंगे, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here