होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर चल रहे तीन दिवसीय कांवड़...

बिल्सी में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर चल रहे तीन दिवसीय कांवड़ सेवा मे , हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने चखा भंडारे का प्रसाद ,

बिल्सी: महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर श्री संकट मोचन बालाजी दरबार एवं श्री दयालू मित्र मंडल सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 21वां शिव भक्त कांवड़ सेवा नगर के मुजरिया बाईपास मार्ग स्थित रंजना अस्पताल के निकट 24 फरवरी से जारी है जो आज 26 फरवरी की प्रातः बेला तक जारी रही , जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तों ने भंडारे का आनंद लिया।

भंडारे के आयोजन कर्ता गुरु जी राजेश शंकर राजू ने बताया कि इस कांवड़ सेवा में लगाए गए विशाल भंडारे पर सैकड़ों सेवादारों ने सक्रिय भूमिका निभाकर पुण्य के भागीदार बने । भंडारे में नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया ।

इस आयोजन में नगर के प्रतिष्ठित लोग भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, जिनमें राकेश सोनी, सुभाष वाहेती, डॉ. उमेंद्र गुप्ता, मां पूर्णागिरि ग्रुप के संचालक अमित वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, राकेश माहेश्वरी सर्राफ, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, अंकुल मालपानी, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, गोपाल पाराशर, मुनीष शर्मा, सभासद एडवोकेट वागिश माहेश्वरी, मनीष असावा, ललित गिरी आदि शामिल रहे।

तीन दिवसीय इस सेवा में कछला से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था की गई थी,जिससे वे अपनी यात्रा को सुगम बना सकें। आयोजन स्थल पर भक्ति और सेवा का अद्भुत माहौल बना रहा , जहां श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सेवा में लगे रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here