होम राज्य उत्तर प्रदेश फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और लेखन कौशल को निखारने के उद्देश्य से एक सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले वाक्यों को सही ढंग से लिखने और आत्मविश्वास के साथ लेखन कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया।

प्रतियोगिता के विजेता:

  • कक्षा 5 (भीमराव अंबेडकर) – अर्चना शाक्य
  • कक्षा 5 (रविंद्र नाथ टैगोर) – समर्थ मौर्य
  • कक्षा 4 (लता मंगेशकर) – गुनगुन सिंह
  • कक्षा 5 (जे.सी. बोस) – रिया यादव, सृष्टि
  • कक्षा 3 (महाराणा प्रताप) – अनय मिश्रा
  • कक्षा 3 (रानी लक्ष्मीबाई) – आदित्य प्रताप सिंह
  • कक्षा 3 (रतन टाटा) – कौशल शाक्य
  • कक्षा 2 (लव-कुश) – अर्पित पाल
  • कक्षा 2 (द्रोणाचार्य) – पीयूष और कार्तिक
  • कक्षा 1 (अभिमन्यु) – वैष्णवी
  • कक्षा 1 (एकलव्य) – कार्तिक चौहान
  • कक्षा 1 (भरत) – वंशिका

विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने कहा कि लेखन दक्षता एक छात्र के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और विचारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता, पूनम चौहान, केशव शर्मा, रूबी मौर्य, मुनीश सिंह, रूमा सक्सेना, अंशु वार्ष्णेय, ट्विंकल जैन, अंजली सिंह, साक्षी, राधिका माहेश्वरी, रवीना (पीटीआई), अमन सिंह, दीक्षा वार्ष्णेय, नाहिद सैफी, पूनम पाल, आयुष कुमार सिंह, विशेष चौहान, प्रशांत सिंह, शिफा सैफी, आकांक्षा राठौर, रागिनी मिश्रा, रंजना, रोमा आर्य, यशी गुप्ता, शिवानी सिंह, साक्षी गुप्ता, निशा सलमानी, श्रुति कीर्ति, प्रियंका आर्य, रचना देवल, वंशिका माहेश्वरी और आकांक्षा गौतम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here