होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में चोरी की घटनाएं बढ़ीं: पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, व्यापारियों...

बदायूं में चोरी की घटनाएं बढ़ीं: पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, व्यापारियों में आक्रोश

बदायूं। जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे न केवल व्यापारी बल्कि आम लोग भी दहशत में हैं। पिछले एक हफ्ते में हुई कई घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र में 8 जनवरी की रात छह सड़का के पास स्थित देवेंद्र सचदेवा की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी उड़ा ली। इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र के दातागंज तिराहे पर बुधवार की रात हार्डवेयर समेत तीन दुकानों में चोरी हो गई। वहीं, वजीरगंज के बगरैन कस्बे में स्थित प्रथमा सर्वयूपी ग्रामीण बैंक को भी चोरों ने निशाना बनाया। बैंक के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने स्ट्रांग रूम से नकदी उड़ाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्त पूरी तरह विफल साबित हो रही है। व्यापारियों ने मांग की है कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करे और चोरियों पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here