होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में श्री गायत्री महायज्ञ का समापन, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से...

बिल्सी में श्री गायत्री महायज्ञ का समापन, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से लिया भाग

बिल्सी। श्री रघुनाथ जी मंदिर में गुप्त नवरात्रि पर चल रहे श्री गायत्री महायज्ञ का गुरुवार को आठवें दिन विशेष दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन एवं भंडारे के साथ समापन हो गया।

मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे महायज्ञ के संचालनकर्ता ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा ने विशेष दुर्गा सप्तशती पाठ किया, जिसके बाद पूर्ण आहुति दी गई। दोपहर 2:00 बजे हलवा, पूरी एवं खीर का भोग लगाकर माता रानी एवं हनुमान जी की आरती की गई, जिसके साथ महायज्ञ का विधिवत विसर्जन हुआ।

समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति भाव से आयोजन में भाग लिया। शाम 4:00 बजे कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here