होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी, श्री गुरु नानक जूनियर...

बदायूं में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी, श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना के साथ दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण से किया गया।

इस अवसर पर कक्षा 7 की परिधि गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं, कक्षा 5 की हिमांशी और कक्षा 8 की प्राची ने बसंत पंचमी पर अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा 4 की प्रीतिका और कक्षा 7 के यश कश्यप ने अपनी सुंदर कविताएं सुनाईं।

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बसंत पंचमी के महत्व पर अपने विचार रखे। इस दौरान प्रधानाचार्या ने सभी को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराया और शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह और उपाध्यक्ष श्रीमती वीना कोचर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में धार्मिक और सांस्कृतिक ज्ञान बढ़ता है, जिससे समाज में एकता और सद्भावना बनी रहती है।

सम्मानित अतिथि रहे उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक सरदार रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री संजय मलिक, समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन कुमारी निदा खान ने किया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिससे सभी में उल्लास का वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here