बिल्सी तहसील परिसर में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 62 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 20 राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि 42 अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं थीं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।



तहसील परिसर के मुख्य द्वार का उद्घाटन
समाधान दिवस से पहले जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने तहसील परिसर के मुख्य द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शिकायतों का समाधान
संपूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, उपजिलाधिकारी बिल्सी रिपुदमन सिंह, तहसीलदार राहुल गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश सिंह, नायब तहसीलदार सहित तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया।


























