होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर...

बिल्सी: महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित

बिल्सी। आज दिनांक 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में नगर के महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ड्राइंग प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने अंशुल को प्रथम और मुस्कान को द्वितीय स्थान पर घोषित किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में ओम राठौर ने प्रथम और अंशिका मालपानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अध्यापिका कुमकुम का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोहतास कुमार ने विजेता और प्रतिभागी सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, कुटुमा देवी, सुमन वार्ष्णेय, अनीता सोमानी, नरेश चंद्र, रूपेंद्र सिंह, अंकित चौहान, रूप किशोर, श्याम मौर्य और सुमित सक्सेना सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here