होम स्वदेश केसरी ब्यूरो बिल्सी: महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश दिवस पर कार्यक्रम...

बिल्सी: महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में आज उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘विकास एवं विरासत: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’ रही, जिसमें उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और विकास यात्रा पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय में रंगोली, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में यामिनी वार्ष्णेय, आस्था महेश्वरी, अंजलि शाक्य, अंजू शाक्य, अनीता, तृप्ति और वर्षा चौहान ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शालिनी, क्रांति कुमारी और अखिलेश ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में शालिनी ने पहला, आस्था महेश्वरी ने दूसरा और यामिनी वार्ष्णेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बबीता यादव प्रथम, शालिनी द्वितीय और अखिलेश तृतीय स्थान पर रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के विकास और विरासत पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर शहाबुद्दीन अली खान, विशाल मेहर, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here