होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: विश्व हिंदू परिषद की सामाजिक समरसता रथ यात्रा का भव्य स्वागत

बिल्सी: विश्व हिंदू परिषद की सामाजिक समरसता रथ यात्रा का भव्य स्वागत

बिल्सी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित सामाजिक समरसता रथ यात्रा ब्रज प्रांत बरेली का आज दोपहर बिल्सी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस रथ यात्रा का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अरविंद शर्मा कर रहे थे।

रथ यात्रा का नगर में आगमन पर बाईपास स्थित नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रथ यात्रा रंजना तिराहा से शुरू होकर गांधी पार्क, अटल चौक, बालाजी तिराहा, थाना मोड़ होते हुए इस्लामनगर के लिए रवाना हो गई।

यात्रा के दौरान ग्राम सिरासौल और रायपुर बुजुर्ग में भी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर भूदेवी वास इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप शर्मा, देव ठाकुर, वरुण कुमार सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, प्रांजल, अतुल वार्ष्णेय, गीता रानी, सीमा वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, इंद्र भूषण शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here