होम राज्य उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाकर लौटे वरुण कुमार सिंह...

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाकर लौटे वरुण कुमार सिंह का हुआ भव्य स्वागत,

बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक वरुण कुमार सिंह का चयन 68वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक के लिए हुआ था। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित हुई। निर्णायक की भूमिका सफलतापूर्वक निभाने के बाद जब वरुण कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे, तो उनका बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, उपप्रबंधक डी.के. गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।

अटल हॉल का उद्घाटन

इसी अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में विद्यालय के एक हॉल का उद्घाटन किया गया, जिसे “अटल हॉल” नाम दिया गया। हॉल का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता ने फीता काटकर किया।

विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार सक्सेना, राजेंद्र कुमार शर्मा, और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।वरुण कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और नगरवासियों ने गर्व व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here