

बिल्सी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए बिल्सी एसडीएम रिपुदमन सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो दुकानों से सैंपल लिए। यह कार्रवाई दोपहर 1:00 बजे मोहल्ला नंबर 8 में एक किराना दुकान और बालाजी तिराहे पर एक हलवाई की दुकान पर की गई। दोनों स्थानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
इस छापेमारी से बाजार में दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। आज की कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक शहाबुद्दीन और अन्य अधीनस्थ कर्मचारी भी मौजूद रहे।

























