बिल्सी के मध्यांचल विद्युत निगम द्वारा आज विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं से 2.75 लाख रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई। शिविर में कुल 40 उपभोक्ताओं के बिल जमा किए गए, वहीं पाँच नए मीटर भी लगाए गए। इसके अलावा 13 विद्युत बिलों का संशोधन भी किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।
शिविर में उपखंड अधिकारी बिल्सी शोएब अंसारी, अवर अभियंता दिनेश कुमार, टीजी2 राजेश कुमार, मनोज कुमार, और लिपिक नासिर जमाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

























