होम राज्य उत्तर प्रदेश दीपावली पर जाम से बचाव के लिए बिल्सी के समाजसेवी संगठनों ने...

दीपावली पर जाम से बचाव के लिए बिल्सी के समाजसेवी संगठनों ने बाजारों में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

बिल्सी के प्रमुख समाजसेवी संगठनों ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री जोन घोषित करने की मांग की है। उप जिलाधिकारी बिल्सी को सौंपे गए पत्र में संगठनों ने कहा है कि आज 29 अक्टूबर से धनतेरस के साथ दीपावली का पर्व शुरू हो जाएगा, जो 3 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को परेशानी होती है।

दीपावली के दौरान खिलौना, बताशे और अन्य सामान बेचने वाले अस्थाई दुकानदार बाजारों में अपने फड़ लगाते हैं। वहीं चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और स्कूली बसों के कारण जाम लगने से लोगों में झगड़े की स्थिति भी बन जाती है। संगठनों ने सुझाव दिया है कि थाना मोड़ से अटल चौक, आर्य समाज चौक, खैरी गेट और बिजली घर रोड के बाजारों में सुबह 9:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक चार पहिया वाहनों की नो एंट्री जोन घोषित किया जाए, ताकि जाम की गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here