होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:सांसद आदित्य यादव ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, शीघ्र...

बिल्सी:सांसद आदित्य यादव ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, शीघ्र न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

बिल्सी: बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव ने आज दोपहर नगर के मोहल्ला नंबर दो में पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। सांसद यादव भारी लाव-लश्कर के साथ पीड़िता के घर पहुँचे, जहां उन्होंने परिजनों की पीड़ा सुनकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पत्रकार वार्ता में सांसद यादव ने 7 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना को अत्यंत निंदनीय करार देते हुए कहा कि इस मामले में शीघ्र ही फोरेंसिक रिपोर्ट मंगाने के लिए पुलिस और प्रशासन से कहा गया है।

पीड़िता की मां शबाना ने सांसद से मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों का पता लगाने की मांग की। सांसद यादव ने परिजनों के सभी सवालों के जवाब दिलाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता के परिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

इससे पहले, सांसद आदित्य यादव ने रायपुर बुजुर्ग में पीड़ित श्याम सिंह के परिवार से भी मुलाकात की, जहां 17 अक्टूबर को एक दुर्घटना में उनके 15 वर्षीय पुत्र अभय प्रताप सिंह की गर्दन कटने से दुखद मृत्यु हो गई थी। सांसद यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक हाजी बिट्टन खान, सहसवान के विधायक बृजेश यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष आशीष यादव, सपा नेता टेड़ा मल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव, महेंद्र सिंह यादव, हाजी अज़मल खान,इकरार अहमद, तौफीक अंसारी, रियाजुद्दीन, इंतजार अंसारी, इस्लाम अंसारी, मौलाना इरफान खान, मौलाना रिजवान, फैजान राइन, नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, रजनीश गुप्ता, उदयवीर सिंह शाक्य, और नाहिद खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here