होम राज्य उत्तर प्रदेश लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में “रोशनी दीपोत्सव 1.0” का भव्य आयोजन: दीपों...

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में “रोशनी दीपोत्सव 1.0” का भव्य आयोजन: दीपों की रोशनी से जगमग हुआ स्कूल,

बदायूं : दीपावली के खास अवसर पर लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में “रोशनी दीपोत्सव 1.0” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दीपावली की खुशियों को साझा करने और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय एडीजे योगेश कुमार और डॉ. अभिषेक गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में छात्रों ने “डांडिया वर्लविंड,” “डांसिंग स्टार्स,” “दिया डांस,” “डैज़लिंग डुओस,” और “अयोध्या वंदनम” जैसे आकर्षक प्रदर्शन किए। “हनुमान चालीसा” का सशक्त और भावपूर्ण गायन विशेष रूप से दर्शकों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर गया। चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी ने अपने संबोधन में छात्रों की मेहनत और विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने छात्रों की खेल और शैक्षणिक उपलब्धियों की भी प्रशंसा की।

इस उत्सव का एक विशेष आकर्षण “मदर्स रैंप वॉक” रहा, जिसने सभी को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। दीपोत्सव के इस खास मौके पर मंच पर भगवान राम का राज तिलक कर “राम बारात” भी निकाली गई, जिसके दौरान “जय जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। इसके बाद भगवान श्री राम के प्रतीक स्वरूप द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया, जो अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है।

समारोह का समापन अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन और “फ्लैश मॉब” की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने सभी को रोमांचित कर दिया और “रोशनी दीपोत्सव 1.0” को एक यादगार अनुभव बना दिया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस्व त्रिवेदी, डायरेक्ट्रेस छवि शर्मा और रीता शर्मा, और एकेडमिक डायरेक्टर देवव्रत त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here