बिल्सी में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन के शिलान्यास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कल दोपहर 2:00 बजे कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के सहायक अभियंता रामहित पटेल, विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, और पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर ने रोडबेज बस स्टेण्ड के निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पहले एसडीएम बिल्सी और एआरएम बदायूं ने स्थलीय निरीक्षण कर पालिका प्रशासन को भूखंड का समतलीकरण करने के निर्देश दिए थे।


इस्लामनगर मार्ग पर स्थित भूखंड पर बस स्टेशन के निर्माण के लिए 2 करोड़ 25 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि यूपीपीसीएल को अवमुक्त की जा चुकी है। कल पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से भूखंड का समतलीकरण भी कराया गया था।
शिलान्यास को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं, और संभावना है कि इस सप्ताह परिवहन मंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। आज के निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मोहित गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, लोकेश वार्ष्णेय, सुबीन महेश्वरी, लव कुमार वार्ष्णेय, सुरेश गुप्ता, शेखर सक्सेना, तेजस्वी सागर, रजनीश शर्मा, राजस्व लेखपाल हरिओम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, रविंद्र रवि, नईम आजाद, गोपाल पाराशर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

























