
बिल्सी, हर वर्ष की तरह इस शारदीय नवरात्रि में भी श्री बालाजी धाम चंदौसी से चलकर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा शोभायात्रा के रूप में बिल्सी सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में विराजमान हुई। माँ दुर्गा की यह यात्रा चंदौसी से वाया बिसौली होकर बिल्सी पहुंची, बताते चलें इस शोभायात्रा को चंदौसी प्रशासन अपनी सीमा फैजगंज वेहटा तक माँ की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, उसके बाद बिसौली प्रशासन उन्हें बिल्सी सीमा तक सुरक्षित विदा करता है। बिल्सी सीमा से सिद्धपीठ बालाजी धाम तक की यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिल्सी प्रशासन संभालता है।
पूरे नवरात्रों के नौ दिनों तक माँ दुर्गा की पूजा, अर्चना और अनुष्ठान विधिपूर्वक चलते हैं। इस दौरान भारी संख्या में नगरवासी माँ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं और माता-बहनें भजन, छंद, और कीर्तन के माध्यम से मां का गुड़गान करती हैं।
नवरात्रि पूजा की पूर्व संध्या पर, बीते दिवस बालाजी धाम के महंत व नगरवासी अंबियापुर चौराहे पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को अगवानी के बाद भव्य शोभायात्रा के रूप में साहबगंज, थाना मोड़, जैन मार्केट, अटल चौक, बालाजी मार्किट होते हुए माँ को श्री बालाजी धाम में स्थापित किया गया।
शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर माँ का स्वागत किया। धाम पहुंचने पर विभिन्न अनुष्ठानों के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान कराया गया। इस मौके पर सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरू मल शर्मा (महाराज), संदीप महेश्वरी, पुष्किन महेश्वरी, स्वतंत्र राठी, राजेश माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, ओजित शर्मा, चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, प्रवीन वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, राहुल कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

























