होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में जनसुनवाई: विधायक हरीश शाक्य ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए...

बिल्सी में जनसुनवाई: विधायक हरीश शाक्य ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

बिल्सी में आज क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने मंडी समिति स्थित गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की, जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई का आयोजन साप्ताहिक दिवस पर अपराह्न 12 बजे किया गया था।

विधायक हरीश शाक्य ने आगामी रामलीला महोत्सव के आयोजन से पहले नगर की जर्जर विद्युत लाइनों को सुधारने के लिए विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा, उन्होंने नगर में बहुप्रतिक्षित रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण कार्य के नवदुर्गा के शुरू होते ही प्रारंभ होने की भी घोषणा की।

जनसुनवाई के दौरान एसडीएम बिल्सी रिपु दमन सिंह, क्षेत्राधिकारी उमेश सिंह, उपखंड अधिकारी विद्युत शोएब अंसारी, कोतवाली प्रभारी आर.डी. पुंडीर, अवर अभियंता दिनेश कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, दीपक चौहान, अजय प्रताप सिंह, संजीव नेताजी, विनोद पालीवाल, तेज प्रताप सिंह, हरिओम राठौर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here