होम राज्य उत्तर प्रदेश कासगंज की महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बिल्सी और बिसौली...

कासगंज की महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बिल्सी और बिसौली के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग,

बिसौली/बिल्सी। कासगंज में सीनियर महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या के विरोध में आज बिसौली बार एसोसिएशन और बिल्सी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपने अपने तहसील मुख्यालय पर एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने हत्या में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग की।

बिसौली में अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन एसडीएम कल्पना जायसवाल को सौंपा, जिसमें न्यायिक जांच की मांग की गई है। अधिवक्ता विजय भान सिंह चौहान ने कहा, “जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, हम चुप नहीं बैठेंगे।” ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राजेश भारद्वाज, दिनेश कुमार, अल्ताफ हुसैन, रविंद्र गुप्ता, राहुल शर्मा, जोगेंद्र यादव, प्रेमपाल सिंह, सुमित पाठक, विपिन माथुर समेत दर्जनों अधिवक्ता शामिल थे।

उधर, बिल्सी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एक शोक सभा आयोजित कर कासगंज की वरिष्ठ अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की। शोक सभा में सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे और उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

अधिवक्ताओं का यह प्रदर्शन न्याय की मांग के साथ ही महिला अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here