बसों की नई रूट डायवर्जन योजना: कचहरी-लालपुल मार्ग पर कल से लागू होगा प्रतिबंध,
बदायूँ: शहर में जाम की समस्या को सुलझाने के लिए जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में लालपुल से कचहरी की ओर जाने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। यह नई व्यवस्था एक सितंबर से लागू होगी।
नई योजना के तहत, दिल्ली से आने वाली बाहरी डिपो की बसें मेडिकल कालेज तिराहा पर रुकेंगी और वहीं सवारी उतारकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगी। बदायूँ डिपो की बसें, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मथुरा और अन्य डिपो की बसें बाइपास होते हुए नवादा, दातागंज तिराहा होकर शहर के अंदर प्रवेश करेंगी। रोडवेज बस स्टेशन से जाने वाली बसें पुलिस लाइन तिराहा से दातागंज तिराहा, नवादा होते हुए बाइपास से अपने गंतव्य को जाएंगी।
यह डायवर्जन व्यवस्था प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक लागू रहेगी। इसके बाद, बसों को लालपुल से कचहरी होते हुए रोडवेज बस स्टेशन तक आने की अनुमति दी जाएगी। डीएम निधि श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी बस लालपुल से कचहरी मार्ग पर संचालित नहीं की जाएगी।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, एआरएम अजय कुमार सिंह, और एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआत में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं, लेकिन सूचना पट पर निर्देश जारी किए जाएंगे और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद नवादा, दातागंज तिराहा और पुलिस लाइन चौराहा पर जाम की समस्या बढ़ सकती है, विशेषकर दोपहर के समय। इस पर भी उचित प्रबंध किए जाएं ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।वहीं डायवर्जन के समय को सुबह 8:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक ही रखना उचित होगा, रात्रि 8 बजे तक़ इस मार्ग पर पड़ने हॉस्पिटल, कचहरी, जेल, पुलिस एवं बरिष्ठ अधिकारीयों के पड़ने वाले आफिस में बाहर से आने जाने वाले लोग व वाहन इन ऑफिस के सांय 5 बजे बंद हो जाने के बाद आये हुए लोग भी अधिकतम 7 बजे तक़ शहर से निकल जाते हैं एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों की जनता भी 7 से 7:30 बजे तक़ चली जाती है ऐसे में इस रुट पर रात्रि 9 बजे तक़ डायवर्जन रखना उचित नहीं होगा इस मार्ग को रात्रि 8 बजे के बाद खोला जा सकता है इसपर प्रशासन को पुनर्विचार करना चाहिए जिससे जनता की परेशानी कम होगी।

























