



बदायूँ।बदायूं क्लब प्रांगण में आज राष्ट्रीय गीतकार स्व. डॉ. उर्मिलेश की 73 वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किये । शाम को प्रारंभ हुये आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने सर्वप्रथम डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, सदस्यों द्वारा दोनों अधिकारीयों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने ने क्लब प्रांगण में पौधारोपण किया,
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आयोजन की सराहना करते हुये पौधारोपण को वर्तमान समय की आवश्यकता समझते हुए पौधौं के संरक्षण पर बल दिया। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने डॉ. उर्मिलेश को बदायूं का गौरव बताते हुये कहा की उर्मिलेश अपनी कविताओं से जनमानस के बीच सदैव ज़िंदा रहेंगे। पौधरोपण का आयोजन समय की मांग है और क्लब के इस प्रयास से निश्चित रुप से अन्य लोग भी पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित होंगे।
नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा की डॉ. उर्मिलेश जी अपनी कविताओं के माध्यम से अमर हो गए। उनकी याद में पौधारोपण जैसे पुनीत कार्यों को करना सबसे श्रेष्ठ कार्यक्रम बताया। इस दौरान उन्होंने क्लब से संबंधित जानकारी भी ली।
डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि आज हुये पौधों के पौधारोपण को आने वाले दिनों में पूर्णतया सफल बनाया जायेगा, यह पौधे जीवित रहें और बढ़े इस लिए ट्री गार्ड सहित सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रखी गई है। पौधारोपण में क्लब के उपाध्यक्ष डॉ एस के गुप्ता, डॉ. अक्षत अशेष, सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना, जनसम्पर्क सचिव मनीष सिंघल, नरेश चंद्र शंखधार, डॉ. भास्कर शर्मा, नितिन गुप्ता, डॉ. सौरभ शंखधार, सुशील शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

























