होम राज्य उत्तर प्रदेश कासगंज डिपो का खेला- कासगंज से मुरादाबाद के लिए शुरू ही दूसरी...

कासगंज डिपो का खेला- कासगंज से मुरादाबाद के लिए शुरू ही दूसरी बस सेवा, 2 दिन बाद ही बंद करनी पड़ी, खटारा बस के कारण बारिश में छत से टपकने लगा पानी, जनता ने जताया रोष।

बिल्सी। कासगंज डिपो ने कासगंज से वाया बिल्सी बिसौली चंदौसी होते हुए जनता की मांग पर जुलाई में ही दूसरी बस सेवा की शुरुआत की थी, जो दो दिनों बाद ही रद्द हो गई है, इसका कारण डिपो द्वारा इस लम्बे रुट पर दूसरी बस सेवा के रूप में खटारा बस लगाकर कागजी खाना पूर्ती की गई थी, इस समय ज़ब प्रदेश में मानसून सक्रिय है ऐसी खटारा बस लगाना जिसकी छत टपक रही हो डिपो की लापरवाही उजागर करता है, डिपो के अधिकारीयों ने इस रुट पर दूसरी बस सेवा की शुरुआत कर जनता की वाहवाही लूटी थी, वहीं अब मात्र 2 दिन बस का संचालन होकर बंद हो जाने के बाद जनता डिपो को कोसती नज़र आयी, जनता का कहना है ज़ब डिपो के पास इस लम्बे रुट पर अच्छी हालत की बस उपलब्ध नहीं तो इस बस सेवा को शुरू ही नहीं करना था, यह करके कासगंज डिपो ने जनता के साथ हास्यास्पद मज़ाक किया है.

गौर तलब रहे कि क्षेत्र की जनता की मांग पर कासगंज डिपो ने एक सप्ताह पूर्व कासगंज मुरादाबाद वाया बिल्सी बिसौली चंदौसी दूसरी बस सेवा कासगंज से 830 प्रातः बजे शुरू की थी बताते हैं कि उपरोक्त बस सेवा दो दिन चलकर बस की कंडीशन खराब होने के कारण बस सेबा बंद करनी पड़ गयी। दूसरी बस सेवा शुरू हो जाने को लेकर समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया पर समय सारणी प्रसारित की गई थी बस सेवा के बाबत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश चौधरी से ज़ब स्वदेश केसरी ने जानकारी की तो उन्होंने बताया कि कल और आज भारी वर्षा से बस की छत टपक रहीं थी जिसके कारण दोनों दिन बस सेवा रद्द करनी पड़ी है क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ रेंज को पत्र लिखकर उपरोक्त रूट पर नई बस सेवा चलाने की मांग की है पत्र में कहा गया है की खटारा बस को चलाने से जनता को कोई लाभ नहीं होगा इसी डिपो की पहली बस सेवा एक दशक से निरंतर चल रही है जिसको लोड फैक्टर एवं मानक से काफी ऊंचा जा रहा है, ऐसे में डिपो को अपनी कमाई के साथ साथ जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर अच्छी कंडीशन की बस को इस रुट पर लगाना चाहिए,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here