होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:कम जेबरात लाने के सास के ताने से दूल्हा हुआ आहत भावरें...

बिल्सी:कम जेबरात लाने के सास के ताने से दूल्हा हुआ आहत भावरें छोड़ पहुंच गया कोतवाली,पुलिस व सभ्रांत लोगों के समझाने पर अगले दिन शादी की रश्में हुई पूरी।

बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेह नगला में आई बारात में जेबरात कम लाने को लेकर हुए विवाद में दूल्हा भावरों की रस्म अदा न करके सीधे थाने पहुंच गया दूल्हा मंडप से उठा तो वहां विवाद हो गया फतेह नगला गांव में बीती रात फैजगंजवेंहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सरका गांव से बारात आई हुई थी देर रात शादी की रस्में चल रही थी इसी दौरान लड़की की मां सोमवती ने लड़का पक्ष से कम जेवर लाने की बात कह दी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा अपने साथियों को लेकर कोतवाली बिल्सी पहुंच गया, उसने लड़की पक्ष पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया कुछ देर बाद लड़की की मां भी थाने पहुंच गई उसने लड़का पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर लिखित में समझौता कर दिया फिर आज दूसरे दिन शादी की रस्म पूरी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here