बदायूँ : अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वाधान में आज समिति के उपाध्यक्ष अफ्फान खान राजपूत के नेतृत्व में जालंधरी सराय स्थित मस्जिद व कब्रिस्तान की खाली पड़ी भूमि पर पर्यावरण हित में पौधे लगाए गये, आज ईद उल अजहा के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया उपाध्यक्ष अफ्फान खान राजपूत ने बताया कि आज अपने धार्मिक स्थानो पर पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
उन्होंने बताया की रिपोर्ट में पाया गया कि इस यहां वायु में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 10 का स्तर 295 µg/m3 (माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) था। ग्रीनपीस की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगर 2024 तक वायु प्रदूषण के स्तर में 30 प्रतिशत की कटौती भी कर दी जाए तो भी यहां की हवा में पीएम 10 का स्तर 207 µg/m3 होगा।बोले कि वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हमें यह अहसास होता है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस लेने के लिए शुद्ध हवा भी संभव नहीं होगी। पेड़ों से निकलने वाली ऑक्सीजन ही हमें शुद्ध हवा दे सकती है।
इन दिनों सभी क्षेत्रों में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। जिससे हमें यह अहसास होता है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस लेने के लिए शुद्ध हवा भी संभव नहीं होगी। पेड़ों से निकलने वाली ऑक्सीजन ही हमें शुद्ध हवा दे सकती है। इस संदर्भ में सभी संगठनों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।”जिलाध्यक्ष विवेक यादव उर्फ विवान ने अपील करते हुए कहा, “शहर के अधिक से अधिक लोगों को इस तरह के अभियान चलाकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। अगर शहरवासी प्रदूषण के खिलाफ अभियान में अपनी आवाज नहीं उठा सकते हैं, तो कम से कम बदायूँ के सभी नागरिकों को एक-एक पेड़ लगाकर अपने पर्यावरण को संतुलित बनाने का काम करना चाहिए।”इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवान यदुवंशी,उपाध्यक्ष राहुल सक्सेना ,मीडिया प्रभारी राजीव भारती ,मंत्री सुरेंद्र गौतम ,सचिव विराज शर्मा ,
जनाब अच्छे मियाँ कादरी, राहुल खान, अकमल, सुजैन मौजूद रहे

























