
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुदैना घँगोसी में घास छीलने खेत पर गई 15 वर्षीय छात्रा ऊषा पुत्री ब्रह्मपाल की विद्युत तार की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा आज प्रातः 9:00 बजे अपने खेत पर पशुओं को घास लेने जा रही थी इसी दौरान पड़ोस के खेत पर बने नलकूप की लटक रही केबल से उसका हाथ छू गया जिससे चिपक कर उसके शरीर मे करंट का प्रवाह हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर बिल्सी तहसीलदार बिल्सी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूँभेज दिया है।

























