होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:खेत पर घास लेने गई 15 वर्षीय छात्रा की बिजली करंट के...

बिल्सी:खेत पर घास लेने गई 15 वर्षीय छात्रा की बिजली करंट के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत।

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुदैना घँगोसी में घास छीलने खेत पर गई 15 वर्षीय छात्रा ऊषा पुत्री ब्रह्मपाल की विद्युत तार की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा आज प्रातः 9:00 बजे अपने खेत पर पशुओं को घास लेने जा रही थी इसी दौरान पड़ोस के खेत पर बने नलकूप की लटक रही केबल से उसका हाथ छू गया जिससे चिपक कर उसके शरीर मे करंट का प्रवाह हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर बिल्सी तहसीलदार बिल्सी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूँभेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here