

बिल्सी– स्थानीय भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में बच्चों से विशेष प्रकार की गतिविधियां कराई गयीं, इसके तहत प्राइमरी विभाग में कक्षा पी जी व एन-सी तक के विद्यार्थियों के मध्य मुस्कुराते हुए कार्टून की छवि बनाई गई एवं कक्षा दो के विद्यार्थियों के मध्य समय की घड़ी बनाई गई.इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को समय का मूल्य व महत्व के बारे बताया गया और कक्षा 5 के विद्यार्थियों को विद्यालय की नवीन भवन में ले जाकर लैब के शिक्षक सुनील कुमार ने जीव विज्ञान रसायन विज्ञान भौतिक विज्ञान व कंप्यूटर लैब का शैक्षणिक भ्रमण कराया | पीटीआई अंतिमा सोलंकी अमित मिश्रा ने बच्चों के मध्य खेल खिलाए |
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों को बताया कि प्रकृति से प्रेम होना जरूरी है एवं शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है एवं समय का भी बहुत ही बड़ा महत्व होता है इस लिए हर कार्य को समय पर करना चाहिए | इस अवसर पर सीमा वर्मा, देव सिंह, लक्ष्मी शर्मा, तबस्सुम खान,अंशिका माहेश्वरी, मानवेंद्र शर्मा, पीयूष यादव, निशा शर्मा, निधि गुप्ता, नीलम माहेश्वरी, रोहित सिंह,पूजा माहेश्वरी, रोमा आर्य, कविता, वर्षा, प्रिया, मेघा शर्मा व अवनेश राघव आदि स्टाफ मौजूद रहा |

























