होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बीडीवी कॉलेज ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

बिल्सी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बीडीवी कॉलेज ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्राइमरी विभाग में विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान की प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया। जिसमें कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित चार्ट, कक्षा चार के विद्यार्थियों ने विज्ञान के कार्य करते कूलर, वॉटरवेल इंडिकेटर, वालकेनू, फोटो सिनथेथिस, पेंडॉलम, पंखा, इलेक्ट्रिक बल्ब, फूल प्रोडक्ट, सिटी प्रोजेक्ट रोशनी, मिक्सी आदि मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किए।

प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि विज्ञान हमारे चारों तरफ मौजूद है। नित्य नए नए आविष्कार हो रहे हैं। जो बच्चे विज्ञान पढ़ने में रुचि लेते हैं उन्हें बाल वैज्ञानिक बनने का अवसर मिलता है। इस मौके पर तबस्सुम खान, शैफाली माहेश्वरी, ठाकुर देव सिंह, पीयूष यादव, निशा शर्मा, सीमा वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, गोपाल सिंह, मोहित शर्मा, मंजेश, अवनीश राघव, पंकज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here